Jamshedpur (Jharkhand ) : Jamshedpur में नशे की बढ़ती समस्या अब खौफनाक रूप लेने लगी है। शुक्रवार देर रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कृष्णा रोड में (Jamshedpur Ghost Crime) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने ही पिता पर जानलेवा हमला (Jamshedpur Ghost Crime) कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने पिता करम सिंह से नशा करने के लिए पैसे मांगे थे। जब पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो वह गुस्से में बेकाबू हो गया और चापड़ से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में करम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल MGM Hospital पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए Rajendra Institute of Medical Sciences (रिम्स) रेफर कर दिया गया है।
गुस्से में बेकाबू होकर किया हमला
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और पैसे नहीं मिलने पर वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पिता पर बेरहमी से चापड़ चला दिया, जिससे उनके सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म हो गए
“भूत समझ कर मारा” – आरोपी की दलील
घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपनी करतूत छिपाने के लिए अजीबो-गरीब कहानी गढ़ दी। आरोपी का कहना है कि उसने अपने पिता को “भूत” समझकर हमला किया। हालांकि, पुलिस इस दलील को गंभीरता से नहीं ले रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – सैन्य जीत के बाद ईरान का आर्थिक और सांस्कृतिक मोर्चे पर भी जीत का संकल्प
बढ़ती नशे की लत बनी चिंता
शहर में नशे की बढ़ती लत अब सामाजिक रिश्तों को भी प्रभावित कर रही है। छोटी-छोटी बातों पर हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं, जो पुलिस और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं।




