Home > Jamshedpur > Jamshedpur : झारखंड की खनिज संपदा लूटने के लिए साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा, गोपाल मैदान में बोले विधायक मंगल कालिंदी

Jamshedpur : झारखंड की खनिज संपदा लूटने के लिए साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा, गोपाल मैदान में बोले विधायक मंगल कालिंदी

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में बोलते हुए जुगसलाई के विधायक मंगल कलिंदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवास विहीन लोगों के लिए आवास मुहैया कराने को यह महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना शुरू की थी। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को लूटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया। विधायक मंगल कालिंदी ने एक शेर कह कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी वफादारी पेश की। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मर जाऊं तो मेरी पहचान लिख देना, मेरे लहू से मेरे माथे पर हेमंत सोरेन का नाम लिख देना।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply