Home > Crime > Sitaramdera Firing: जमशेदपुर में देर रात फायरिंग से हड़कंप, स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sitaramdera Firing: जमशेदपुर में देर रात फायरिंग से हड़कंप, स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Jamshedpur (Jharkhand) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी स्थित फुलबस्ती में गुरुवार देर रात फायरिंग (Sitaramdera Firing) की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने मो. राजा को निशाना बनाकर कथित तौर पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान दो गोलियां उसकी बांह में लगीं। घायल राजा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना रात करीब 11:15 बजे की बतायी जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद (Sitaramdera Firing) किए हैं।

शाम को देवनगर आश्रम के पास हुआ था विवाद

घायल मो. राजा के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच बाराद्वारी स्थित देवनगर आश्रम के पास उसका साकची जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई।

राजा ने बताया कि उसने अपने दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी और किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंच गया।

घर के बाहर बात कर रहा था राजा, तभी चली गोलियां

राजा के मुताबिक, रात करीब 11:15 बजे वह घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद स्कूटी से इस्मायलु और कोदू वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।

राजा के अनुसार, चार से पांच राउंड फायरिंग में दो गोलियां उसकी बांह में लगीं। गोली लगने के बाद वह मौके पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी स्कूटी से एमजीएम अस्पताल मोड़ की तरफ फरार हो गए।

मानगो और आजादनगर में छापेमारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने काशीडीह के अलावा मानगो और आजादनगर थाना क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नामजद आरोपी इस्मायलु के खिलाफ पहले से रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। उसके पूर्व में जेल जाने की भी जानकारी मिली है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फूलबस्ती में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग

फायरिंग की घटना के बाद फुलबस्ती के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

सीतारामडेरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – Ranchi SIR 2026: No Mapping और Anomalies वाले मतदाताओं को नोटिस, BLO घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज; जानें पूरा अपडेट

You may also like
Jamshedpur Firecracker License : Jamshedpur News: दीपावली पर पटाखा बेचने का मौका, अस्थायी लाइसेंस के लिए 13 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें जरूरी दस्तावेज
Ranchi News : रांची में सड़क खुदाई के बाद गड्ढे भरना होगा अनिवार्य, GAIL को गुणवत्ता और सुरक्षा की ताकीद
Birsanagar SHO Suspended : काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कार्रवाई
Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश

Leave a Reply