Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुरू, महाष्टमी के दिन तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Jamshedpur: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुरू, महाष्टमी के दिन तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुरू हो गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री और भरने का सिलसिला भी आरंभ हो गया है। चैत्र दुर्गा पूजा की महाअष्टमी के दिन मंगलवार को तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें अधिवक्ता रोहित कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए, अधिवक्ता अजय सिंह राठौड़ ने महासचिव पद के लिए और अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने संयुक्त सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया की नामांकन पत्र लेने और भरने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है। अधिवक्ता 18 अप्रैल तक अपना नामांकन पत्र लेकर किसी भी पद के लिए प्रत्याशी बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चुनाव कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल और एससी बरनवाल के अलावा अधिवक्ता रंजन धारी सिंह और सुनील सिंह की मौजूदगी में उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। इस मौके पर अक्षय कुमार झा के अलावा अमित कुमार, संजीव कुमार सिंह, नीरज कुमार, त्रिभुवन यादव, राजेश कुमार सिंह सहित कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply