Home > Jamshedpur > साकची में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन, लोकतंत्र बचाने का आह्वान

साकची में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन, लोकतंत्र बचाने का आह्वान

Jamshedpur : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर भाजपा सरकार का पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन (Jamshedpur Congress Protest) किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया।

अपने संबोधन में आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि हाल ही में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस नेता सह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के 300 सांसद और नेता निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च कर रहे थे। लेकिन, केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की खुली अवहेलना बताया।

इसे भी पढ़ें – धालभूमगढ़ में नाबालिग प्रेमिका की हत्या, आरोपी युवक और मां गिरफ्तार

क्या बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

प्रदर्शन के दौरान (Jamshedpur Congress Protest) आनंद बिहारी दुबे ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार बार-बार चुनाव प्रक्रिया का मजाक बना रही है और वोटिंग के अधिकार को गलत तरीके से हैक किया जा रहा है। राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग की बड़ी लापरवाही और गलतियों को तथ्यों के साथ पेश किया, लेकिन सरकार बेईमानी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में भी बड़ा जनआंदोलन होगा और जनता को लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आना होगा।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में आनंद बिहारी दुबे के साथ राकेश कुमार तिवारी, एलबी सिंह, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेंद्र तिवारी, राज किशोर यादव, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, अमरजीत नाथ मिश्रा, मोहम्मद साबिर, लाल बाबू, धर्मा राव, अतुल गुप्ता, अंसार खान, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, राजा सिंह, नरेंद्र कुमार, अली राजा खान, केपी रवि, अशोक शर्मा, अपर्णा गुहा, नलिनी सिंह, राजीव मिश्रा, पवन ओझा, एसपी सिंह, शमशेर आलम, संजय कुमार, मुन्ना मिश्रा, धीरज कुमार, त्रिनाथ, उजागर सिंह यादव, विनोद यादव, राजकिशोर प्रसाद, इंतिखाब बस्ती, कुमार गौरव, सचिन कुमार सिंह, सनी सिंह, सुशील घोष, मृत्युंजय प्रमाणिक, अरुण बारिक, हरे कृष्णा लोहार, मोहम्मद सलीम, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप बहादुर, गीता सिंह, शिल्पी, गुड्डी देवी, अजय यादव, बेवी सिंह और अजय महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply