Home > Crime > धालभूमगढ़ में नाबालिग प्रेमिका की हत्या, आरोपी युवक और मां गिरफ्तार

धालभूमगढ़ में नाबालिग प्रेमिका की हत्या, आरोपी युवक और मां गिरफ्तार

ज़रा से गुस्से में हैवानियत की हद पार कर गया प्रेमी, बेटी की लाश पर खूब रोया पिता 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जोगीसोल गांव में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात (Dhalbhumgarh Murder) हुई। यहां एक युवक ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। (Dhalbhumgarh Murder) घटना सुबह करीब 4 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक अब्दुल कासिम और उसकी मां गुलनार बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतका धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पटनायकसोल गांव की रहने वाली थी और कक्षा 9 की छात्रा थी। करीब तीन महीने पहले आरोपी अब्दुल कासिम उसे स्कूल से अपने साथ जोगीसोल लेकर आया था, जहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में 70 हजार की साइबर ठगी और मंदिर में चोरी, दो वारदातों से शहर में सनसनी

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आरोपी युवक ने प्रेमिका का सिर दीवार से दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर में शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।

तीन बहनों में सबसे छोटी थी किशोरी

मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका का पिता घटना स्थल पर पहुंचा। पिता के आवेदन पर पुलिस ने युवक और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply