Home > Jamshedpur > टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी जयराम सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर का डॉन अखिलेश सिंह और विक्रम सिंह बरी

टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी जयराम सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर का डॉन अखिलेश सिंह और विक्रम सिंह बरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी जयराम सिंह हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया। इस मामले में कोर्ट ने जमशेदपुर के डॉन कहे जाने वाले अखिलेश सिंह और विक्रम सिंह को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को एडीजे 1 की अदालत ने दोनों को बरी किया। इस मामले में अखिलेश सिंह और विक्रम सिंह की तरफ से अधिवक्ता प्रकाश झा ने बहस की थी। उन्होंने बताया कि कुल 16 लोगों की गवाही हुई है। 17 मई को बहस पूरी होने के बाद कोर्ट का फैसला सुरक्षित हो गया था और फिर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया। घटना 4 अक्टूबर साल 2008 की थी। साकची में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद अखिलेश सिंह, मनोरंजन, गौतम और विक्रम सिंह को आरोपी माना था। मामले की कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बंटी जयसवाल और मनोरंजन सिंह को इस मामले में सजा सुनाई गई थी। बाद में बंटी को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। जबकि मनोरंजन सिंह को हाईकोर्ट ने नाबालिग पाया था और इस मामले में एक आरोपी गौतम की मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की टीम ने बहरागोड़ा व घाटशिला इलाके के कई गांव में की छापामारी, अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज की FIR, साकची में दी जानकारी

You may also like
Jamshedpur Mango Crime : मानगो में बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद बना कारण
Jharkhand Governor : बहरागोड़ा में राज्यपाल बोले : युवा पीढ़ी ही देश की असली पूंजी + VDO
Jamshedpur Murder : सिदगोड़ा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका+ VDO
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!