Home > Crime > Jamshedpur Murder : सिदगोड़ा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका+ VDO

Jamshedpur Murder : सिदगोड़ा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका+ VDO

Jamshedpur , (Jharkhand) : (Jamshedpur Murder) जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड नंबर पांच निवासी मंतोष दत्ता के 20 वर्षीय बेटे सोमेन दत्ता का शव सोमवार सुबह रोड नंबर 6 के पास मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। (Jamshedpur Murder)

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि सोमेन रविवार देर रात करीब 11:30 बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर निकला था। सुबह लोगों ने बताया कि उसका शव रोड नंबर 6 पर पड़ा हुआ है। जब परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि सोमेन के नाक से खून बह रहा था और मुंह से झाग निकल रहा था।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा

Jamshedpur Murder : दोस्तों से हुई थी मारपीट

पिता मंतोष दत्ता के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले सोमेन का अपने दोस्तों से किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हुई थी। इसी विवाद को लेकर उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply