Home > Crime > Jamshedpur Mango Crime : मानगो में बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद बना कारण

Jamshedpur Mango Crime : मानगो में बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद बना कारण

Jamshedpur : ( Jamshedpur Mango Crime) शहर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गौड़ बस्ती स्थित आनंद विहार डुप्लेक्स में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक निजी बैंक में कार्यरत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार सिन्हा (33 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने जब उसे घर में लटकता पाया, तो तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। (Jamshedpur Mango Crime)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Murder : सिदगोड़ा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका+ VDO

Jamshedpur Mango Crime : उलियान में हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक का मंगलवार की रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के कुछ घंटे बाद ही उसने यह चरम कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक की शादी छह महीने पहले कदमा के उलियान इलाके में हुई थी। वह परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़ा था और एक निजी बैंक में कार्यरत था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

You may also like
पूर्वी सिंहभूम में विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील
यूथ इंटक झारखंड में संगठन विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, बार संघ ने शनिवार को दूसरी पाली में कार्य से अलग रहकर श्रद्धांजलि देने का किया निर्णय
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Leave a Reply