Home > Jamshedpur > Jamshedpur : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को गति देने के लिए तैनात किए गए मंडल संयोजक व सह संयोजक

Jamshedpur : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को गति देने के लिए तैनात किए गए मंडल संयोजक व सह संयोजक

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना देश के कारीगरों के लिए वरदान साबित होगी : रामसिंह मुंडा

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सह जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पीएम विश्वकर्मा योजना के संयोजक राम सिंह मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना देश के कारीगर शिल्पकारों के लिए वरदान साबित होगी। यह योजना शिल्पकार, बढई, सोनार, लोहार, नाई, भवन निर्माण में शामिल लोग, ताला चाबी बनाने वाले कारीगर, मिट्टी का बर्तन बनाने वाले कारीगर, मूर्ति शिल्पकारों, जूता चप्पल बनाने वाले कारीगर, झाड़ू झालिया बनाने वाले शिल्पकारों, फूल माला गुलदास्ता बनाने वाले मालाकार, कपड़ा धोने वाला धोबी, कपड़ा सिलाई कढ़ाई करने वाला, दर्जी, मछली पकड़ने के लिए जाल बनाने वाले कारीगर आदि को प्रोत्साहन एवं लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने 16 सितंबर को देश में लागू कर दी है। इसका लाभ देश के शिल्पकार कारीगरों को सत प्रतिशत मिले, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से प्रयास किया जा रहा है। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के संयोजक राम सिंह मंडल ने बताया कि शीघ्र ही जुगसलाई विधानसभा स्तरीय बैठक कर मंडल से बूथ स्तर पर कैंप लगाया जाएगा। पीएम विश्वकर्म योजना को गति प्रदान करने के लिए जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के संयोजक राम सिंह मुंडा ने मंडल स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति किया है, जो निम्न प्रकार है,
(1) कमलपुर मंडल –संयोजक –प्रसन्न कर्मकार सह संयोजक गणेश स्वर्णकार,
(2) पाटमदा मंडल–संयोजक सुभाष मालहाली,सह संयोजक उत्तम दत्ता,
(3) बोडाम मंडल –संयोजक, सनातन दास, सह संयोजक सुखदेव सिंह,
(4) एमजीएम मंडल –संयोजक –शंभू कर्मकार, सह संयोजक रमेश तंतुबाई,
(5) परसुडीह मंडल –संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव, सह संयोजक, अनील यादव,
(6) जुगसलाई मंडल –संयोजक गणेश रविदास सह संयोजक, पिंटू सैनी,
(7) घोड़ाबंधा मंडल– संयोजक रूपेश सिंह, सह संयोजक, कृष्ण कुमार बारी,
(8) गोविंदपुर मंडल – संयोजक बलराम सिंह, सह संयोजक, कमलेश सिंह

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply