Home > Jamshedpur > Jamshedpur: 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को साकची में गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होगा कीर्तन दरबार+ वीडियो

Jamshedpur: 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को साकची में गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होगा कीर्तन दरबार+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची में गुरुद्वारा मैदान में 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। कीर्तन दरबार का आयोजन नानक सेवा दल की तरफ से किया जा जाएगा। साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि वह 24 साल से कीर्तन दरबार का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह 30 दिसंबर और 31 दिसंबर की रात को गुरुद्वारा मैदान आएं। खास तौर से 31 दिसंबर की रात कीर्तन सुनकर ही नया साल मनाएं। आयोजकों ने बताया कि कीर्तन दरबार में अमृतसर से मानसिंह आ रहे हैं। इसके अलावा, जगतार सिंह राजपुरा आदि भी आ रहे हैं। 31 दिसंबर को दोपहर में लंगर होगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply