Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में राजद नेता राधे यादव का निधन, राजद के वरिष्ठ नेता मुनीर हसन ने जताया शोक

जमशेदपुर में राजद नेता राधे यादव का निधन, राजद के वरिष्ठ नेता मुनीर हसन ने जताया शोक

Jamshedpur : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता (Jamshedpur RJD Leader) और जमशेदपुर संगठन की नींव कहे जाने वाले स्वर्गीय राधे प्रसाद यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजद के वरिष्ठ नेता मुनीर हसन ने राधे यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राधे यादव (Jamshedpur RJD Leader) जमशेदपुर में राजद की पहचान थे और हमेशा सर्वप्रिय नेता के रूप में याद किए जाएंगे। बाद में भुईंयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके पुत्र सुनील यादव ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में हुई जिला स्तरीय ग्रामीण व स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता, 335 खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में दिखाया हुनर

श्रद्धांजलि देने वालों में राजद के वरिष्ठ नेता मुनीर हसन के अलावा हीरालाल यादव, श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, जदयू नेता सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, विजय सिंह, गोल्डन पांडेय, चंद्रशेखर राव, केके शर्मा और रामजी शर्मा समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

You may also like
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply