Home > Jamshedpur > बागबेड़ा के बजरंग टेकरी बस्ती में कई लोगों ने अवैध रूप से ड्रिल कर ले लिया पानी का कनेक्शन, पकड़े गए

बागबेड़ा के बजरंग टेकरी बस्ती में कई लोगों ने अवैध रूप से ड्रिल कर ले लिया पानी का कनेक्शन, पकड़े गए

बागबेड़ा के बजरंग टेकरी में बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति प्लांट की पाइपलाइन से कुछ लोगों ने पानी का अवैध कनेक्शन ले लिया है। इसकी जानकारी मिलने पर बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार व उप मुखिया संतोष ठाकुर ने रविवार को स्थल जांच की तो पानी का कनेक्शन पकड़ में आया। मुखिया ने अवैध कनेक्शन लेने वालों को चेतावनी दी है कि वह जल्द यह कनेक्शन बंद कर दें। वरना उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा कि इन अवैध कनेक्शन की वजह से बागबेड़ा कॉलोनी के वैध कनेक्शन लेने वाले घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मांग की है कि इन अवैध कनेक्शन को तत्काल बंद करने का काम किया जाए।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply