Home > Crime > डीडी बार हत्याकांड के बाद गई SSP पीयूष पांडे की कुर्सी, जानिए किन वजहों से हुई कार्रवाई

डीडी बार हत्याकांड के बाद गई SSP पीयूष पांडे की कुर्सी, जानिए किन वजहों से हुई कार्रवाई

Jamshedpur (Jharkhand) : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे को तत्काल प्रभाव से हटा (Jamshedpur DD Bar Murder) दिया। उनके साथ सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को भी पद से हटाया गया है। लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और हालिया घटनाओं के बाद सरकार की छवि पर पड़ रहे असर को देखते हुए यह कार्रवाई (Jamshedpur DD Bar Murder) की गई।

लगातार बढ़ रहे अपराध बने बड़ी वजह

पीयूष पांडे के कार्यकाल में जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता गया। शहर के विभिन्न इलाकों में चापड़ से हमले, हत्या, रंगदारी और हिंसक वारदातों की घटनाएं लगातार सामने आती रहीं। विपक्ष भी लगातार कानून-व्यवस्था (Jamshedpur DD Bar Murder) को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहा था।

आरोप यह भी लगते रहे कि कई बड़ी घटनाओं के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सक्रियता अपेक्षित स्तर पर नहीं दिखी, जिससे आम लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर असंतोष बढ़ता (Jamshedpur DD Bar Murder) गया।

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

चार्ज संभालने के बाद एसएसपी पीयूष पांडे ने कई थाना प्रभारियों का तबादला किया था। इसी क्रम में आलोक दुबे को कदमा थाना से हटाकर बिष्टुपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में लगातार हुई बड़ी आपराधिक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

 दो घटनाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

पीयूष पांडे के कार्यकाल में दो घटनाओं ने सबसे अधिक चर्चा बटोरी।

पहली घटना जनवरी 2026 में शहर के युवा कारोबारी कैरव गांधी के अपहरण की थी। 13 जनवरी को हुए अपहरण के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। हालांकि, बाद में पुलिस ने 27 जनवरी को कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया था।

दूसरी और सबसे गंभीर घटना 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुई, जहां पुलिस की मौजूदगी के बीच आदित्यपुर के हरिओम नगर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई। इस घटना में उनका साथी प्रत्यूष गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका इलाज कोलकाता में चल रहा है।

 पुलिस के सामने हत्या से बढ़ा जनाक्रोश

हिमांशु सिंह की हत्या के बाद शहर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने बिष्टुपुर के रीगल चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बिष्टुपुर थाना के बाहर भी भारी विरोध हुआ। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई और पीसीआर वाहन तथा सिटी एसपी की गाड़ी पर पथराव की घटनाएं भी सामने आईं।

इस घटना ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन दोनों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

रंगदारी और हमले की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

हिमांशु हत्याकांड के कुछ ही समय बाद आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स के संचालक प्रेमचंद से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर चापड़ से हमला किए जाने की घटना ने हालात की गंभीरता को और बढ़ा दिया। घायल कारोबारी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने यह संदेश दिया कि अपराधियों में पुलिस का भय कम हो रहा है।

 कपाली थाना विवाद भी बना कारण

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना में एक आदिवासी महिला के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर भी पुलिस प्रशासन पहले से सवालों के घेरे में था। इस मामले में एसपी निधि द्विवेदी पर कार्रवाई की संभावना पहले से जताई जा रही थी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में निषेधाज्ञा लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन, जुलूस और हथियार लेकर घूमने पर रोक+VDO

 सरकार की छवि बचाने के लिए लिया गया फैसला

डीडी बार हत्याकांड के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हत्या होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव, जनता के आक्रोश और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply