Jamshedpur (Jharkhand) : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच लगातार तेज (Jamshedpur DD Bar Murder) होती जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए डीडी बार एंड कैफे के मालिक नीरज सिंह के आवास पर छापेमारी (Jamshedpur DD Bar Murder Case) की। इस दौरान पुलिस ने वहां से कई लग्जरी और अन्य कारें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की जांच की जा रही है कि उनका इस हत्याकांड या अन्य आपराधिक गतिविधियों से कोई संबंध है या नहीं।

भाजपा नेता नीरज सिंह के घर पर बरामद कार
इधर, बुधवार शाम प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने के बाद हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा नेता नीरज सिंह के घर पर बरामद कार
प्रशासन और परिजनों के बीच बनी सहमति
लंबे समय तक चले गतिरोध के बाद जिला प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच समझौता हुआ। प्रशासन की ओर से सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त ने हिमांशु सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया और इस संबंध में ऑफर लेटर भी सौंपा। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल पर ₹2 लाख का इनाम
पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
पोस्टमार्टम को लेकर भी हुआ विवाद
मामले में पोस्टमार्टम को लेकर भी विवाद सामने आया। प्रशासन के निर्देश पर तड़के करीब तीन बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें इसकी सूचना समय पर नहीं दी गई और उनकी अनुपस्थिति में पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि शहर की संवेदनशील कानून-व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
इसे भी पढ़ें – डीडी बार हत्याकांड के बाद गई SSP पीयूष पांडे की कुर्सी, जानिए किन वजहों से हुई कार्रवाई
27 जून को हुई थी वारदात
27 जून को बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके साथी प्रत्यूष का अब भी कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। मामले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है और तत्कालीन एसएसपी को भी हटाया जा चुका है। अब पुलिस डीडी बार के मालिक नीरज सिंह से जुड़े पहलुओं और उनके घर से बरामद वाहनों की भी जांच कर रही है।




