Home > Crime > जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी: कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा जयपुर से गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी: कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा जयपुर से गिरफ्तार

जमशेदपुर: लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा को जमशेदपुर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार (Jamshedpur Crime) कर लिया है। यह गिरफ्तारी सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 09/2024 में हुई, जिसमें उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप थे।

गोपनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर एसएसपी को जानकारी मिली थी कि वांछित अपराधी रिंकू सेठ जयपुर के सहरपुरा थाना क्षेत्र के हरदासवाली, अमरपुरा रोड, वार्ड नंबर 03 में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1), पूर्वी सिंहभूम ने किया। इस टीम ने 19 अक्टूबर 2025 को जयपुर में दबिश देकर रिंकू सेठ को धर-दबोचा। (Jamshedpur Crime)

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बाल यौन शोषण: जेल वार्डन गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई और जन आक्रोश+VDO

मामला 1 फरवरी 2024 का है, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पाण्डेय घाट चौधरी होटल के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने वादी बानेश्वर नामता उर्फ मानस और उसके मित्र टकलू लोहार पर गोलीबारी की थी। इस हमले में टकलू लोहार की मौत हो गई थी। जबकि बानेश्वर घायल हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ( Jamshedpur Crime)

इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों में से मासूक मनिष उर्फ मोनू सिंह को देवघर से 20 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी रिंकू सेठ फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और जमशेदपुर पुलिस उस पर पैनी नजर रखे हुए थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रिंकू सेठ ने अपने गिरोह की दहशत कायम रखने के लिए एक के बाद एक संगीन वारदातों को अंजाम दिया। 2 फरवरी 2024 को मानगो थाना क्षेत्र में राजा सिंह की हत्या करवाई गई थी। इसके अलावा डिमना लेक रोड (बोड़ाम थाना क्षेत्र) में आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर जानलेवा हमला किया गया था।

रिंकू सेठ, जमशेदपुर के चर्चित अमरनाथ सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। जेल से छूटने के बाद वह फिर से गिरोह को सक्रिय करने में जुटा था। उसने जमीन कारोबारियों से अवैध वसूली शुरू कर दी थी और सोशल मीडिया व मैसेंजर के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों से लगातार संपर्क में था।

अमरनाथ गिरोह को फिर से मजबूत करने और शहर में दहशत फैलाने की उसकी योजना को जमशेदपुर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस टीम ने संयम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रिंकू सेठ को गिरफ्तार किया और उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा, उम्र 35 वर्ष, पिता- शंभु दयाल शर्मा, पता- हाउस नंबर 69, विश्वकर्मा कॉलोनी, टैंक रोड, ओपी ओलीडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर है। उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, फायरिंग, अवैध हथियार रखना, लूट और षड्यंत्र शामिल हैं। इस विशेष छापेमारी दल में सीतारामडेरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार, टेल्को थाना के मो. शारीक अली, मानगो थाना के रविशंकर कुमार, गालुडीह थाना के मिथलेश कुमार मोर्या और सोनारी थाना के आरक्षी जयजय कुमार शामिल थे।

जमशेदपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ शहर को एक बड़े अपराधी से मुक्ति दिलाई है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से बच नहीं सकता।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply