जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार को टेल्को थाना क्षेत्र के जी हॉस्टल के पास गोलमुरी ट्रैफिक थाना की टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ स्कूटी से वहां से गुजर रही थी। (Jamshedpur Crime)
पुलिस को देखकर महिला घबरा गई और स्कूटी मोड़ने लगी। तभी वहां मौजूद सिपाही कमलेश राय ने दौड़कर उसे रोकने की कोशिश की और इसी दौरान महिला को धक्का लग गया। महिला सड़क पर गिर पड़ी। (Jamshedpur Crime)
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुगसलाई से युवक गिरफ्तार, किशोर से भी हथियार बरामद+VDO
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए और वहां से निकल गए। महिला किसी तरह उठी और स्कूटी संभालकर जाने लगी, लेकिन तभी अन्य पुलिसकर्मी फिर पीछे से उसकी स्कूटी को रोकने की कोशिश में उसे दोबारा धक्का दे बैठे। इस बार महिला घायल हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिसकर्मियों की इस हरकत को जनता के साथ अमानवीय व्यवहार बताया और दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
