Jamshedpur (Jharkhand ) : शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू की अगस्त 2026 की मासिक रिपोर्ट के 15वें संस्करण में पूर्वी सिंहभूम ने झारखंड के सभी 24 जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया (Jamshedpur Education) है।
यह उपलब्धि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों और प्रभावी शैक्षणिक प्रबंधन का परिणाम है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम ने विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया (Jamshedpur Education ) है। इसके साथ ही विद्यालयों के प्रभावी अनुश्रवण, नियमित पर्यवेक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध डेटा रिपोर्टिंग में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
उच्च प्राथमिकता वाले संकेतकों और सक्षमकारी संकेतकों में जिले ने संतुलित एवं समग्र उपलब्धि दर्ज की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पूर्वी सिंहभूम में शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रशासनिक समन्वय पर लगातार काम किया जा रहा है।
झारखंड में पहला स्थान हासिल करने की इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, प्रखंड एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : MGM और सीतारामडेरा की चोरी-छिनतई के आधा दर्जन मामलों का खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार+VDO
पूर्वी सिंहभूम की यह उपलब्धि जिले के पूरे शिक्षा परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उम्मीद है कि यह सफलता भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर और विद्यालयी व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।




