Home > Crime > Jamshedpur Dimna Dam Drowning: डिमना लेक में नहाने उतरे दो छात्र लापता, तेज हवा और अंधेरे ने बचाव में डाला रोड़ा

Jamshedpur Dimna Dam Drowning: डिमना लेक में नहाने उतरे दो छात्र लापता, तेज हवा और अंधेरे ने बचाव में डाला रोड़ा

Jamshedpur : (Jamshedpur Dimna Dam Drowning) जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में सोमवार की शाम नहाने गए मानगो निवासी दो किशोर पानी में डूबकर लापता हो गए। जानकारी के अनुसार, मानगो के पायल टॉकीज के समीप रामकृष्ण कॉलोनी निवासी शिबू गोराई का इकलौता पुत्र नितिन गोराई (उम्र लगभग 18 वर्ष), जो चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के दूसरे सेमेस्टर का छात्र है, अपने दोस्तों के साथ डिमना घूमने गया था। (Jamshedpur Dimna Dam Drowning)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : हत्या के केस में जेल से छूटने के बाद इलाके में दहशत फैला रहा था बदमाश, कदमा में साथी संघ धराया

Jamshedpur Dimna Dam Drowning : पानी में उतरे थे तीन लड़के

Jamshedpur Dimna Dam Drowning: घाट पर युवकों के कपड़े

Jamshedpur Dimna Dam Drowning: घाट पर युवकों के कपड़े

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 4-5 दोस्तों का यह समूह डिमना घूमने आया था, जिसमें से तीन लड़के पानी में उतरे। लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण दो लड़के डूब गए। इनमें नितिन गोराई के अलावा डिमना निवासी प्रतीक नाम का एक अन्य किशोर शामिल है।

एक अन्य साथी निशांत भी पानी में उतरा था, लेकिन वह किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा। हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने भागकर घटना की सूचना परिजनों को दी। लापता दोनों लड़कों की तलाश स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक की गई, लेकिन तेज हवा और अंधेरे के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना कुटिमाकली गांव के पास स्थित एक टापू के समीप हुई, जो सामान्य दिनों में सुनसान रहता है। स्थानीय लोग उमेश महतो, सोम मार्डी, रथू मार्डी, हाराधन महतो और सहारण बिरुआ समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बचाव अभियान में भाग लिया। उमेश महतो के अनुसार, प्राकृतिक बाधाएं रेस्क्यू में सबसे बड़ी अड़चन बनी रहीं।

सूचना पाकर लापता किशोरों के परिजनों सहित मानगो क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं और खोजबीन का कार्य जारी है।

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण

Leave a Reply