Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, बिहार में कथित वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन+VDO

जमशेदपुर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, बिहार में कथित वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन+VDO

Jamshedpur : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कथित वोट चोरी के मामलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जमशेदपुर में बुधवार को मशाल जुलूस (Jamshedpur Congress Protest) निकाला। यह कदम विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय आंदोलन को समर्थन देने के उद्देश्य से उठाया गया।

जुलूस साकची रामलीला मैदान से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यक्रम (Jamshedpur Congress Protest) का नेतृत्व झारखंड युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने किया।

इसे भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर रहेगा ड्राई डे, गोपाल मैदान में होगा मुख्य समारोह

सत्यम सिंह ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने अपने बलिदान से जनता को मतदान का अधिकार दिलाया, लेकिन आज यह अधिकार छीने जाने की साजिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा रहे हैं और असली मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन जारी रखेगी और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग

Leave a Reply