Home > Jamshedpur > स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा+ VDO

स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा+ VDO

Jamshedpur : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में परेड (Jamshedpur Independence Day Celebration) का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद परेड (Jamshedpur Independence Day Celebration) में शामिल टुकड़ियों और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

इस मौके पर रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्वाभ्यास में जैप-6, जिला पुलिस बल (महिला/पुरुष), होमगार्ड, एनसीसी (ब्वॉयज एवं गर्ल्स), स्काउट एवं गाइड्स तथा सेंट मैरी स्कूल बैंड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें – शैक्षणिक भ्रमण के तीसरे दिन छात्राओं ने चेन्नई में हासिल कईं खेल और इतिहास से जुड़ी अनमोल जानकारियां आज सकुशल लौट आईं रांची + VDO

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और बलिदान की भावना का प्रतीक है। इसे पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य समारोह में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, मंच संचालन और तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हों, ताकि मुख्य दिवस पर सभी गतिविधियां समय पर और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply