Home > Jamshedpur > Jamshedpur : अमृतसर रेलवे स्टेशन की अव्यवस्था पर रेल मंत्री से शिकायत

Jamshedpur : अमृतसर रेलवे स्टेशन की अव्यवस्था पर रेल मंत्री से शिकायत

जमशेदपुर : देश के पवित्र शहरों में से एक अमृतसर रेलवे स्टेशन में अव्यवस्था का आलम नजर आया। अमृतसर में देश विदेश से श्रद्धालु एवं पर्यटक श्री दरबार साहब स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाना मंदिर, शहीदस्थल जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर आर्मी रिट्रीट तथा ऐतिहासिक स्थलों में जाते हैं। यहां रेलवे स्टेशन में विश्व स्तरीय सुविधा होनी चाहिए। परंतु दावे के विपरीत रेलवे स्टेशन में इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले केवल नमूना बने हुए हैं। उनमें बोगी पोजीशन की जानकारी नहीं दर्शाई जा रही थी। प्लेटफार्म नंबर एक पर जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस आनेवाली में सफर करने को आए यात्री डिस्प्ले नहीं होने के कारण परेशान थे। इंक्वारी में संतोषप्रद जवाब नहीं था और उद्घोषक द्वारा भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। पत्रकार और अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने इसकी वीडियो बनाई और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेज दी। इस पर संज्ञान लेते हुए डीआरएम फिरोजपुर को कार्रवाई करने का निर्देश हुआ है। डीआरएम फिरोजपुर कार्यालय ने फोन पर बताया कि संबंधित अधिकारी के संज्ञान में यह तथ्य लाया गया है और अब से ऐसी कोताही नहीं होगी। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई करने का हवाला भी दिया।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply