Home > Jamshedpur > Jamshedpur : कदमा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क समेत नागरिक सुविधाओं की 120 योजनाओं का किया शिलान्यास, 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार रुपए होंगे खर्च+ वीडियो

Jamshedpur : कदमा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क समेत नागरिक सुविधाओं की 120 योजनाओं का किया शिलान्यास, 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार रुपए होंगे खर्च+ वीडियो

जमशेदपुर : कदमा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की 120 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, नाली निर्माण समेत अन्य नागरिक सुविधा की योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति धरातल पर उतारेगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा में अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित एक समारोह में इन योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बोलते हुए उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग की कई योजनाएं प्रक्रिया में हैं। जल्द ही उनका भी शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानगो के फ्लाई ओवर का टेंडर हो गया है। एक महीने के अंदर फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply