Home > Jamshedpur > Jamshedpur : 9 साल में नहीं पूरी हो पाई बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना, कीताडीह पश्चिम पंचायत में निकला आक्रोश मार्च

Jamshedpur : 9 साल में नहीं पूरी हो पाई बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना, कीताडीह पश्चिम पंचायत में निकला आक्रोश मार्च

जमशेदपुर: गर्मी शुरू होते ही बागबेड़ा में जल संकट गहराता जा रहा है। बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना 9 साल में पूरी नहीं हो पाई है। इसे लेकर कीताडीह पश्चिम में जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च कीताडीह पश्चिम बस्ती में घूमा। आक्रोश मार्च में शामिल ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के खिलाफ बैनर पोस्टर लिए हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे।

पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही के चलते बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। पिछले साल अधिकारियों ने वादा किया था कि साल 2024 में मार्च महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन, जिस तरह सुस्त रफ्तार से काम चल रहा है लगता नहीं है की योजना पूरी हो पाएगी।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply