Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टेल्को में निकली भव्य शोभा यात्रा में छऊ नृत्य और झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur: टेल्को में निकली भव्य शोभा यात्रा में छऊ नृत्य और झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर: टेल्को में हिंदू नव वर्ष को लेकर सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में छऊ नृत्य और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा के दौरान लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। सभी राम भक्त हाथों में भगवा झंडा लिए हुए थे। यह यात्रा श्री राम सेना की देखरेख में निकाली गई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, सम्मानित अतिथि के तौर पर एचआर हेड मोहन गंटा, ईआर हेड सौमिक राय, एडमिन बीएन सिंह, इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, शिव शंकर सिंह, शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान जगह-जगह राम भक्तों को शरबत पिलाने के लिए शिविर लगाए गए थे। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह श्री राम सेना के संरक्षक हैं। उनके नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में छऊ नृत्य के अलावा छत्तीसगढ़ का मशहूर सिंह बाजा और झांकी देख लोग झूम उठे। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। शाम को शोभा यात्रा टेल्को राम मंदिर पहुंची।

जहां महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद लोगों के बीच महाभोग का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम सेना के संस्थापक सोनू सिंह के अलावा संस्था के अध्यक्ष धीरज प्रताप सिंह, संयुक्त महामंत्री जीतू सिंह, बम भोला सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, संस्था के सलाहकार अभय प्रताप सिंह, संगठन मंत्री टीपू मिश्रा, कल्याण विनोद आदि का अहम योगदान रहा।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply