Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सोनारी में कार्मेल जूनियर कॉलेज की दीवार पर भाजपाइयों ने लिखे सांसद के प्रचार के नारे, भाजपा जिला अध्यक्ष पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा हुआ दर्ज

Jamshedpur: सोनारी में कार्मेल जूनियर कॉलेज की दीवार पर भाजपाइयों ने लिखे सांसद के प्रचार के नारे, भाजपा जिला अध्यक्ष पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा हुआ दर्ज

जमशेदपुर: सोनारी में जूनियर कार्मेल स्कूल की दीवार पर सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के प्रचार के नारे लिख दिए गए थे। यह नारे 10 मई को लिखे गए थे। किसी ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी। जिला प्रशासन ने जिले में तैनात कनीय अभियंता अनिल रजक से मामले की जांच कराई। कनीय अभियंता अनिल रजक ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाई. इसके बाद कनीय अभियंता अनिल रजक ने सोनारी थाने में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पोटका में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पर दर्ज हुआ था केस पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में भी आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। नारायणपुर निवासी राशन डीलर अंबरीश मंडल की राशन की दुकान पर भाजपा का नारा लिखा गया था। अबकी बार मोदी सरकार। इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी. जिला प्रशासन ने शिकायत की जांच कराई। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद पोटका के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष और राशन डीलर अंबरीश मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
तुरियाबेड़ा में गणेश विसर्जन विवाद फिर भड़का, दो पक्षों में मारपीट; तीन घायल
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply