Home > Crime > Potka: कोवाली थाना क्षेत्र के तिलाईडीह गांव में घरेलू झगड़े के बाद महिला ने खा ली एक्सपायरी दवा, पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Potka: कोवाली थाना क्षेत्र के तिलाईडीह गांव में घरेलू झगड़े के बाद महिला ने खा ली एक्सपायरी दवा, पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के तिलाईडीह गांव में घरेलू झगड़े के बाद एक महिला जमुना किस्कू ने एक्सपायरी दवा खा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जमुना किस्कू के पिता टीकाराम मांझी के आवेदन पर कोवाली थाने में मृतका जमुना किस्कू के पति ठाकुर किस्कू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। रविवार को पुलिस ने बताया कि एक्सपायरी दवा खाते ही जमुना की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

You may also like
Mango Accident Jamshedpur
मानगो में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकराई, नशे में धुत था चालक
ईरान में सरकार बदलने का रूस ईरान संबंध पर नहीं पड़ेगा कोई असर, सुप्रीम लीडर का पुतिन को मैसेज
Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा सीट पर जेबीकेएसएस उम्मीदवार को लेकर दुविधा, विश्वनाथ का दावा खारिज
Jamshedpur : टाटा मोटर्स प्लांट 1 चेचिस असेंबली लाइन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री का किया गया अभिनंदन

Leave a Reply