Home > Crime > बिष्टुपुर में हैरान करने वाली गुंडई, 8 साल के बच्चे को खिलाया बैट्री का मसाला

बिष्टुपुर में हैरान करने वाली गुंडई, 8 साल के बच्चे को खिलाया बैट्री का मसाला

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सिटी सेंटर बिष्टुपुर में अपराध और गुंडई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले चाय देने में देरी होने पर युवती पर खौलती चाय फेंकने का मामला (Jamshedpur Battery Crime) सामने आया था, वहीं अब इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है। यहां 8 साल के एक मासूम बच्चे को जान से मारने की नीयत से बैट्री (सेल) के अंदर का मसाला खिलाने का आरोप लगा है। घटना (Jamshedpur Battery Crime) के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसका इलाज कराया जा रहा है।

इस मामले में बच्चे की दादी अनीता देवी के आवेदन पर बिष्टुपुर थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी मूल रूप से असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पीड़िता अनीता देवी सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित सात बोहनी धीरज गंज की निवासी हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना 19 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच बिष्टुपुर के तुलसी भवन के पास हुई। शिकायत में राजेश कुमार राय, उनकी बेटी ममता राय, मिथुन ठाकुर, कविता दास राय और आर्यन गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। आरोपी राजेश कुमार राय असम के गुवाहाटी के गणेश पाड़ा के निवासी बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – बोड़ाम के चर्चित लेक व्यू रिसोर्ट में अनैतिक कार्य का आरोप, ग्रामीणों ने बोला धावा+VDO

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना के 16 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। इसको लेकर भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिष्टुपुर में लगातार बढ़ रहे अपराध पर पुलिस प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।

बिष्टुपुर में 8 साल के बच्चे को बैट्री का मसाला खिलाने का मामला, पांच आरोपियों पर एफआईआर दर्ज, जांच जारी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply