Home > Crime > बर्मामाइंस में सड़क हादसा : मां से रोटी बनाने की बात कह कर स्टेशन के लिए निकला था युवक, मौत की खबर आते ही घर में मचा कोहराम+ VDO

बर्मामाइंस में सड़क हादसा : मां से रोटी बनाने की बात कह कर स्टेशन के लिए निकला था युवक, मौत की खबर आते ही घर में मचा कोहराम+ VDO

युवक की मौत के बाद बस्ती वासियों ने की सड़क जाम, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

जमशेदपुर (झारखंड) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे (Barmamines Accident ) ने पूरे इलाके को हिला दिया। हादसे में नामदा बस्ती निवासी शरणजीत सिंह की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित बस्ती वासियों ने सुबह सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े तीन बजे शरणजीत सिंह अपने परिजन को स्टेशन लाने के लिए स्प्लेंडर बाइक से निकले थे। मृतक की मां ने बताया की शरणजीत कहकर गया था कि रोटी बना कर रखो वह स्टेशन से दोस्त को छोड़कर लौट रहा है। लेकिन बाद में उसकी मौत की खबर आई। युवक का शव देखते ही कोहराम मच गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल था। उसके आंसू नहीं थम रहे थे। मां यही चीख कर रो रही थी। कि अगर एक्सीडेंट (Barmamines Accident) हो ही गया था तो ट्रक चालक को चाहिए था कि वह उसके घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाता। अगर फौरन शरणजीत को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद आज वह जिंदा होता।

200 मीटर तक घसीट ले गया ट्रक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जब शरणजीत स्प्लेंडर बाइक से स्टेशन की तरफ जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक (संख्या JH 05 AK 5732) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक शरणजीत को करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, समितियों ने रखी समस्याएँ

ट्रक के चक्के में फंस गई थी श्रवणजीत की स्प्लेंडर बाइक

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताते हैं कि ट्रक के चक्के में स्प्लेंडर बाइक फंस गई थी। चालक जब ट्रक लेकर भाग रहा था तो चक्के में फंसी बाइक की वजह से वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। जब ट्रक आगे नहीं बढ़ पा रही थी तभी चालक गाड़ी से उतरकर भाग निकला। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मुखी बस्ती के पास जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए लोगों ने बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी गेट के पास सड़क जाम कर मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आक्रोशित भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और इलाके में तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply