Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर न्यायालय में पार्क में ई कोर्ट बनाने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, कर दी हड़ताल + वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर न्यायालय में पार्क में ई कोर्ट बनाने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, कर दी हड़ताल + वीडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर न्यायालय में पार्क में ई कोर्ट बनाने पर अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पार्क से ई कोर्ट का कंटेनर नहीं हटाया गया तो अधिवक्ता लंबा आंदोलन करेंगे। बताते हैं कि गुरुवार को सुबह अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे तो देखा कि पार्क में ई कोर्ट का कंटेनर रख दिया है गया है। इसी कंटेनर में ई कोर्ट बनाया गया है। इसी के बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि पार्क में ई कोर्ट नहीं बनने दिया जाएगा। यह पार्क लोगों के बैठने के लिए है। यहां अधिवक्ता भी बैठते हैं। एक वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि पार्क को पखवाड़े भर पहले तोड़ दिया गया था। तब भी अधिवक्ताओं ने विरोध किया था।

तब जिला जज ने भरोसा दिलाया था कि पार्क को दोबारा बनवाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यहां कंटेनर रख दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने हड़ताल का ऐलान किया है। मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन होगा. यह पार्क जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की निधि से बनाया गया था।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply