Home > Jamshedpur > Jamshedpur: साकची बाजार में जलेबी लाइन में पल्सर बाइक में लगी आग, मची अफरा तफरी+ वीडियो

Jamshedpur: साकची बाजार में जलेबी लाइन में पल्सर बाइक में लगी आग, मची अफरा तफरी+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची बाजार में जलेबी लाइन में गुरुवार की दोपहर एक पल्सर बाइक में आग लग गई। यह पल्सर बाइक मानगो के रहने वाले आरिफ इमाम की थी। आरिफ इमाम बाजार में कुछ काम से आए थे और वापस जा रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगते ही वह बाइक से उतर गया और बाइक खड़ी कर दी। आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग नहीं बुझ सकी।

इसके बाद अग्निशमन विभाग को फोन किया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी फौरन पहुंची और आग को बुझाया गया। इस दौरान पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। एक दुकानदार ने कहा कि बाइक में आग लगते ही दुकानदार डर गए कि कहीं इसकी टंकी में विस्फोट ना हो जाए और आग बढ़ जाए।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply