Home > Crime > Jamshedpur: सड़क हादसे में घायल युवक ने एमजीएम अस्पताल में अपने वार्ड से चोरी किया दो मरीजों का मोबाइल, हुआ गिरफ्तार+ वीडियो

Jamshedpur: सड़क हादसे में घायल युवक ने एमजीएम अस्पताल में अपने वार्ड से चोरी किया दो मरीजों का मोबाइल, हुआ गिरफ्तार+ वीडियो

जमशेदपुर: सड़क हादसे में घायल होने के बाद रोहतास का रहने वाला युवक विकास राय एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। बताते हैं कि शनिवार को उसने वार्ड में भर्ती सोनारी के मरीज निमाई दास और बर्मामाइंस की रहने वाली रानी बेगम का मोबाइल पार कर दिया।

मोबाइल चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जैसे ही इन दोनों मरीजों का मोबाइल चोरी हुआ। इन दोनों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर होमगार्ड के जवान वार्ड में पहुंचे। जब उन्हें चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में विकास राय चोरी करता हुआ साफ दिख रहा है। फुटेज में दिखा की विकास राय चोरी करने के लिए उठा और दोनों मरीजों के पास जाकर उनका मोबाइल लेकर जेब में रख लिया और पार कर लिया।

इसके बाद होमगार्डों ने विकास राय को पकड़ लिया। विकास राय ने बताया कि वह हावड़ा ब्रिज के पास से गाड़ी चलाता है। घटना की सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विकास राय को लेकर थाने गई। थाने में विकास राय से पूछताछ की जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply