Home > Business > टाटा कमिंस में अवैध कमेटी से वेतन समझौता करने का मामला गहराया, विधायक ने डीएलसी से की बात

टाटा कमिंस में अवैध कमेटी से वेतन समझौता करने का मामला गहराया, विधायक ने डीएलसी से की बात

जमशेदपुर : टाटा कमिंस में अवैध कमेटी से वेतन समझौता करने का मामला गहरा रहा है। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। 25 अगस्त को वह गेट मीटिंग करेंगे। इसी बीच जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह को बुलाकर उनसे मामले के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डीएलसी को फोन कर कहा कि वह इस अवैध वेतन समझौते का हिस्सा किस हैसियत से बनें। जबकि, कोर्ट का आदेश है कि वेतन समझौता रजिस्टर्ड बी में दर्ज यूनियन से ही किया जा सकता है। विधायक ने डीएलसी को टाटा कमिंस में चल रहे मामले को खत्म करने को कहा है। दूसरी तरफ, टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा से मिले और गेट मीटिंग के बारे में उन्हें एक रिमाइंडर पत्र दिया। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इसी समय टाटा कमिंस के प्लांट हेड रामपाल नेहरा और एचआर हेड मनीष जैन भी एसडीओ के यहां पहुंचे और उन्होंने गेट मीटिंग नहीं करने देने का अनुरोध एसडीओ से किया।
इसे भी पढ़ें – टाटा कमिंस में प्रस्तावित गेट मीटिंग के लिए पूर्व महामंत्री ने एग्रिको में पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र देकर मांगा समर्थन

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply