Ranchi (Jharkhand) : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, जहां पास प्रतिशत 95.27% तक पहुंच गया (JAC Matric Result 2026) । गुरुवार को सादे समारोह में जारी किए गए इस परिणाम ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म कर दिया (JAC Matric Result 2026)।
इस वर्ष कुल 4,24,001 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,02,178 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। पिछले वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 91.71% था, जिसके मुकाबले इस बार करीब 3.5% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
JAC Matric Result 2026 : प्रथम श्रेणी में सबसे ज्यादा विद्यार्थी सफल
इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है, जो बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन का संकेत है।
* प्रथम श्रेणी: 2,26,957 विद्यार्थी
* द्वितीय श्रेणी: 1,60,673 विद्यार्थी
* तृतीय श्रेणी: 14,548 विद्यार्थी
JAC Matric Result 2026 : मेरिट सूची में संयुक्त टॉपर्स का दबदबा
जैक द्वारा जारी मेरिट सूची में कई विद्यार्थियों ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान हासिल किया।
* प्रथम स्थान: 498 अंक (99.60%)
* द्वितीय स्थान: 496 अंक (99.20%)
* तृतीय स्थान: 494 अंक (98.80%)
इनमें हजारीबाग, रांची, सिमडेगा और गुमला जिलों के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
JAC Matric Result 2026 : हजारीबाग और रांची के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
मेरिट लिस्ट में हजारीबाग के स्कूलों ने विशेष रूप से बेहतर प्रदर्शन किया। इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग के कई छात्र-छात्राएं टॉप सूची में शामिल रहे। इसके अलावा रांची और गुमला के विद्यालयों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
शिक्षा विभाग ने बताया सकारात्मक संकेत
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस साल का बेहतर परिणाम नियमित मूल्यांकन, पढ़ाई की सख्त निगरानी और परीक्षा की बेहतर तैयारी का नतीजा है। यह झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकेत भी माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: वीर कुंवर सिंह विजय दिवस पर राजेश कुमार शुक्ला को मिली जीत की बधाई, अधिवक्ताओं में खुशी
रिजल्ट की मुख्य बातें
* कुल आवेदन: 4,24,001
* परीक्षा में शामिल: 4,22,109
* सफल विद्यार्थी: 4,02,178
* कुल पास प्रतिशत: 95.278%
* पिछले वर्ष से सुधार: लगभग 3.5%




