Home > World > Israel Gaza War: इसराइली टैंक ने जानबूझकर संयुक्त राष्ट्र संघ के वाहन पर हमला कर की थी भारतीय पूर्व सैन्य अधिकारी की हत्या

Israel Gaza War: इसराइली टैंक ने जानबूझकर संयुक्त राष्ट्र संघ के वाहन पर हमला कर की थी भारतीय पूर्व सैन्य अधिकारी की हत्या

न्यूज़ बी: इजरायली टैंक ने रफा में संयुक्त राष्ट्र संघ के एक वाहन पर गोला दाग कर एक पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी वैभव अनिल काले की हत्या की थी। इस हमले में वैभव अनिल काले की मौत हो गई थी। जबकि वाहन पर सवार अन्य संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी घायल हुए थे। इस घटना की जांच कराई गई है। जांच में पता चला है कि इसराइल ने जानबूझकर संयुक्त राष्ट्र संघ के वाहन को निशाना बनाया था। जबकि, संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारियों ने इसराइल को पहले ही सूचना दी थी कि उसके वाहन पर कुछ अधिकारी रफा जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के वाहन की लोकेशन और रूट चार्ट भी इसराइली सेना को अवगत करा दिया गया था। इसके बावजूद इजरायली सेना ने जानबूझकर हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। वैभव अनिल काले पुणे के रहने वाले थे और वह रिटायर होने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन में काम कर रहे थे। वैभव अनिल काले संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले अधिकारी हैं जिनकी इसराइल गजा युद्ध में हत्या की गई है। इस हत्या से संयुक्त राष्ट्र संघ के उन कर्मचारियों की संख्या 191 पहुंच गई है, जो इसराइल गाजा युद्ध में अब तक मारे गए हैं। ‌संयुक्त राष्ट्र संघ की जांच में पता चला है कि संयुक्त राष्ट्र संघ का वाहन रफा में यूरोपियन हॉस्पिटल की तरफ जा रहा था। तभी उसे जानबूझकर निशाना बनाया गया। इसराइल गजा युद्ध में इसराइल युद्ध के नियमों को तोड़कर पत्रकारों, संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य आवश्यक कार्य में लगे कर्मियों की हत्या करने में जुटा हुआ है। इसी के चलते उसे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में युद्ध अपराधी घोषित किया गया है।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!