Home > World > Israel Gaza War: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोले ईरानी विदेश मंत्री, इसराइल ने हमला किया तो मिलेगा तगड़ा जवाब

Israel Gaza War: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोले ईरानी विदेश मंत्री, इसराइल ने हमला किया तो मिलेगा तगड़ा जवाब

न्यूज़ बी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाह्यान ने कहा है कि अगर इसराइल ने ईरान पर हमला किया तो ईरान इसका तगड़ा जवाब देगा। ईरानी विदेश मंत्री ने हमले के संदर्भ में ईरानी इंटरेस्ट शब्द का प्रयोग किया है। इसका मतलब है कि दुनिया भर में कहीं भी ईरानी ठिकाने पर हमला ईरान पर हमला माना जाएगा और ईरान इसका तगड़ा जवाब देगा। विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अधिकारियों को बताया है कि यह ईरान का अंतिम फैसला है और इस पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ, ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अधिकारियों का कहना है कि ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर इसराइली खतरे को देखते हुए इन न्यूक्लियर साइट की सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा की जा रही है। ईरानी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इसराइल के सैन्य प्रतिष्ठानों के बारे में पूरी जानकारी हो चुकी है। इसराइल पर जब भी अगला हमला होगा तो यह पिछले हमले के मुकाबले में और अधिक भयावह होगा। ईरानी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पिछले हमले में ड्रोन, क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलें इस्तेमाल की गई थीं। इस बार हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

You may also like
अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते पर लगी मुहर, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने डिजिटल हस्ताक्षर किए
Iran America War
क्या है पश्चिम एशिया की जंग का रुख, कब तक चलेगा युद्ध
ईरान में इसराइल कैसे अंजाम देता है टार्गेट किलिंग, क्या है उसकी तकनीक
तेहरान में शहीदों को अंतिम विदाई, अली लारिजानी समेत कई सैन्य अधिकारियों के जनाजे में उमड़ी भीड़

Leave a Reply