Home > Lifestyle > आईआरसीटीसी 11 से 22 दिसंबर तक तिरुपति व रामेश्वरम के साथ दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थलों का कराएगा दर्शन, चलेगी भारत गौरव ट्रेन

आईआरसीटीसी 11 से 22 दिसंबर तक तिरुपति व रामेश्वरम के साथ दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थलों का कराएगा दर्शन, चलेगी भारत गौरव ट्रेन

जमशेदपुर : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रहा है। भारत गौरव ट्रेन 11 दिसंबर से 22 दिसंबर तक तिरुपति और रामेश्वरम के साथ दक्षिण भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी। यह ट्रेन मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराएगी।
11 दिसंबर को मालदा टाउन से रवाना होगी ट्रेन
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ट्रेन 11 दिसंबर को मालदा टाउन से धनबाद, रांची, बोकारो और राउरकेला होकर चलेगी। यात्री भारत गौरव ट्रेन पर इन स्टेशनों से सवार हो सकते हैं। इस ट्रेन में तीन श्रेणियां के कोच लगाए गए हैं। इनमें 600 यात्री सवार हो सकते हैं। यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी बेहतर खान-पान के अलावा चिकित्सीय सुविधा भी यात्रियों को मुहैया करा रही है।
22 हजार 750 रुपए है न्यूनतम किराया
इस ट्रेन के जरिए यात्री इकोनामी और स्लीपर क्लास में यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया 22 हजार 750 रुपए निर्धारित किया गया है। इसमें थर्ड एसी क्लास में यात्रा होगी थर्ड एसी क्लास का किराया 36 हजार 100 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। जबकि कंफर्ट क्लास के लिए 39 हजार 500 रुपए देने होंगे। ट्रेन 22 दिसंबर को वापस आएगी। बुकिंग के लिए यात्री आईआरसीटीसी की टूरिज्म वेबसाइट पर विकसित कर सकते हैं।

You may also like
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश

Leave a Reply