Tehran : ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) के एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर जनरल Seyed Majid Mousavi ने दावा किया है कि देश ने सीजफायर (Iran America War) के दौरान अपनी मिसाइल और ड्रोन लॉन्चर क्षमता को पहले से भी तेज गति से बहाल ( Iran America War) कर लिया है।
जनरल मोसवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि ईरान अब “मिसाइल और ड्रोन लॉन्चरों को अपडेट और रीलोड करने में युद्ध-पूर्व स्तर से भी आगे निकल चुका है।” उन्होंने कहा कि दुश्मन देश ऐसी स्थिति पैदा करने में सक्षम नहीं हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि United States को सीजफायर के दौरान भी दूर-दराज से धीरे-धीरे हथियार और गोला-बारूद मंगवाना पड़ रहा है, जबकि ईरान ने अपनी रणनीतिक बढ़त बनाए रखी है।
जनरल मोसवी ने यह भी दावा किया कि ईरान ने इस चरण में भी बढ़त हासिल की है और क्षेत्रीय स्तर पर अपने प्रभाव को बरकरार रखा है। उनके बयान ऐसे समय आए हैं जब कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर होने के दावों पर सवाल उठा रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के पास मजबूत भूमिगत नेटवर्क मौजूद है, जहां हजारों मध्यम और कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें सुरक्षित रखी गई हैं। ये ठिकाने हालिया हमलों के बावजूद काफी हद तक सुरक्षित रहे हैं।
इस बीच, ईरान ने Strait of Hormuz को फिर से बंद करने का ऐलान किया है, जिसे वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है। यह जलमार्ग दुनिया के लगभग 20% तेल और गैस परिवहन का प्रमुख रास्ता है।
इसे भी पढ़ें – सी ऑफ ओमान में तनाव: ईरानी जहाज पर अमेरिकी हमला, ईरान ने की जवाबी कार्रवाई
ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके बंदरगाहों की सुरक्षा को खतरा हुआ, तो फारस की खाड़ी और अरब सागर में कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा। इस घटनाक्रम से वैश्विक बाजार में अस्थिरता और महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।




