Home > World > सी ऑफ ओमान में तनाव: ईरानी जहाज पर अमेरिकी हमला, ईरान ने की जवाबी कार्रवाई

सी ऑफ ओमान में तनाव: ईरानी जहाज पर अमेरिकी हमला, ईरान ने की जवाबी कार्रवाई

Tehran: सी ऑफ ओमान के समुद्री क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव (Iran America War) एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी नौसेना ने ईरान के एक व्यापारी जहाज पर हमला (Iran America War) कर अंतरराष्ट्रीय कानून और युद्धविराम का उल्लंघन किया है।

ईरानी सेना के खत्म अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जुल्फघारी ने कहा कि अमेरिकी बलों ने ईरानी कंटेनर जहाज “टोस्का” पर फायरिंग की और अपने मरीन जवानों को जहाज पर उतारकर उसके नेविगेशन सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने इसे “समुद्री डकैती” करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी।

ईरान के अनुसार, यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और पूरी तरह शांतिपूर्ण यात्रा पर था। इस घटना के बाद ईरानी बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य जहाजों को ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया है।

वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने अमेरिकी सेना को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इस घटनाक्रम के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने का भी ऐलान किया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि बिना उसकी अनुमति कोई भी जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर आंशिक सहमति: ईरान ने रखीं शर्तें, सीजफायर के बीच जहाजों की आवाजाही पर सस्पेंस

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के बाद दो सप्ताह का युद्धविराम घोषित किया गया था, लेकिन इस नई घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया है। ईरान ने साफ कहा है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

You may also like
Busan International Film Festival : अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में ईरानी फिल्म मिड डे मील का जलवा, जीता बेस्ट फिल्म का अवार्ड
Riyad Airport Attack : रियाद एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल; एक अमेरिकी नागरिक भी मृतकों में शामिल
Saudi Arabia-Yemen War : रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद हड़कंप, उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद; कई लोग घायल
UN में ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का दोहरा मापदंड पर हमला, बोले- ‘परमाणु बम इजरायल के पास, निरीक्षक ईरान में’

Leave a Reply