Home > World > सीजफायर के बाद दुश्मन की एक गलती पड़ेगी भारी, जहां कहेंगे वहां करेंगे हमला: IRGC कमांडर

सीजफायर के बाद दुश्मन की एक गलती पड़ेगी भारी, जहां कहेंगे वहां करेंगे हमला: IRGC कमांडर

Tehran: Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के एयरोस्पेस कमांडर Seyyed Majid Mousavi ने सीजफायर के बाद कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर दुश्मन ने कोई भी आक्रामक कदम (Iran America War)उठाया, तो ईरान जवाबी कार्रवाई वहीं करेगा जहां जनता चाहेगी।

मंगलवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए मौसवी ने कहा कि पिछले 50 दिनों से जनता जिस तरह सड़कों और चौकों पर उतरकर सशस्त्र बलों का समर्थन कर रही है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि ईरानी जवान लगातार 40 दिनों तक मिसाइल लॉन्चरों के पास डटे रहे और दुश्मनों को अपनी ताकत का एहसास (Iran America War) कराया।

उन्होंने आगे कहा कि सीजफायर के दौरान भी सेना पूरी तरह सतर्क रही और हर संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है। “अगर दुश्मन ने सीजफायर के बाद कोई गलती की, तो इस बार हम वहीं हमला करेंगे जहां आप निर्देश देंगे,” मौसवी ने जनता से वादा करते हुए कहा।

IRGC कमांडर ने क्षेत्रीय देशों को भी चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपनी जमीन या संसाधन इस्तेमाल करने दिए, तो पूरे पश्चिम एशिया में तेल उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा।

गौरतलब है कि दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने वाला है, इसी बीच Donald Trump ने एकतरफा इसे बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि Iran ने अभी इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उसने स्पष्ट किया है कि अमेरिका को अपना ‘गैरकानूनी नौसैनिक नाकाबंदी’ तुरंत हटानी होगी।

इसे भी पढ़ें – ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया, लेकिन नाकेबंदी जारी रखने का ऐलान

यह संघर्ष फरवरी में अमेरिका-इजरायल गठबंधन द्वारा शुरू किया गया था, जो 40 दिनों बाद ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव के आधार पर रुका था। इसके बावजूद अमेरिका पर लगातार सीजफायर उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply