Home > India > राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोल्दोवा यात्रा पूरी की, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का राजकीय दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोल्दोवा यात्रा पूरी की, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का राजकीय दौरा

चिसीनाउ: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा (Indian President Visit) कर लिया है। मोल्दोवा की यात्रा समाप्त करने के बाद वह अब दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर उत्तर मैसेडोनिया रवाना हो गई हैं। प्रस्थान से पहले मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सैंडू ने चिसीनाउ में राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में राजकीय भोज (Indian President Visit) का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने हिस्सा लिया।

राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर मैसेडोनिया रवाना होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मोल्दोवा में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। किसी भी भारतीय राष्ट्रपति का मोल्दोवा का यह पहला आधिकारिक दौरा है। उत्तर मैसेडोनिया की यात्रा पूरी करने के बाद वह अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में रोमानिया पहुंचेंगी।

मोल्दोवा यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति माया सैंडू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक का नेतृत्व किया। दोनों नेताओं ने भारत और मोल्दोवा के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई।

बैठक में कृषि, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सेवाएं, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश ऐसी वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करना चाहता है, जो विश्वास, सहयोग और साझा समृद्धि पर आधारित हों।

इसे भी पढ़ें – झारखंड के 17 डिग्री कॉलेजों में उर्दू ऑनर्स बंद, विरोध में छात्र संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रपति के साथ इस राजकीय यात्रा में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और लोकसभा सदस्य विजय बघेल भी शामिल हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply