Home > Crime > आजाद नगर थाना क्षेत्र के गरीब कॉलोनी में लंगर की चादर ले जा रहे युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

आजाद नगर थाना क्षेत्र के गरीब कॉलोनी में लंगर की चादर ले जा रहे युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के आजाद नगर में बुधवार की शाम गरीब कॉलोनी में लंगर की चादर ले जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में ताऊस घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि ता उस पर जहीर, अब्दुल, सद्दाम, हसन और अन्य युवकों ने हमला किया है। जहीर का किसी से झगड़ा हो रहा था। जब वह ताऊस आजाद नगर थाना के पास नूर कॉलोनी में पहुंचा तो उस पर दूसरे पक्ष का साथ देने का आरोप लगाकर जहीर ने मारपीट शुरू कर दी। जहीर के साथी भी ताऊस के साथ मारपीट करने लगे। इलाके के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर ताऊस को हमलावरों के चंगुल से बचाया। इस मारपीट में ताऊस का सर फट गया है। घटना की जानकारी आजाद नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को लगा तगड़ा झटका, विधायक प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी भाजपा में हो गए शामिल

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश