Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को लगा तगड़ा झटका, विधायक प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी भाजपा में हो गए शामिल+ वीडियो

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को लगा तगड़ा झटका, विधायक प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी भाजपा में हो गए शामिल+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को तगड़ा झटका लगा है। यह झटका लोकसभा व विधानसभा के साल 2024 में प्रस्तावित चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरयू राय को दिया है। सरयू राय के विधायक प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी ने सरयू राय का साथ छोड़कर रघुवर दास का दामन थामने का फैसला लिया और उन्हें बुधवार को साकची स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा में शामिल किया। जोगिंदर सिंह जोगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

जोगिंदर सिंह जोगी

माना जा रहा है कि जोगिंदर सिंह जोगी के साथ छोड़ने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय राजनीतिक रूप से कमजोर हो गए हैं। क्योंकि जोगिंदर सिंह जोगी की पूर्वी इलाके में काफी पकड़ है। जमशेदपुर पूर्वी इलाके में सिख वोटों की तादाद काफी ज्यादा है। यही नहीं सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जिला कार्यालय जोगिंदर सिंह जोगी के आवास में चल रहा था। जोगिंदर सिंह जोगी ने इस कार्यालय से सरयू राय और भारतीय जनतंत्र मोर्चा का बैनर पोस्टर सब हटा दिया है। वहां भाजपा का बैनर पोस्टर लगा दिया है।

जोगिंदर सिंह जोगी को माला पहनाते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

यही नहीं सरयू राय ने इलाके की जनता से मालिकाना हक दिलाने का वादा किया था, जो अब तक वह नहीं दिला पाए। इससे विधायक सरयू राय की जमशेदपुर पूर्वी इलाके में छवि को धक्का लगा है। इससे भी उनकी पार्टी में भगदड़ मची है। भाजपा में शामिल होने के बाद जोगिंदर सिंह जोगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह जो उम्मीद लेकर विधायक सरयू राय की पार्टी में शामिल हुए थे।

यह भी पढें – केंद्रीय बजट की दर्जन भर से अधिक कापियां भरे बोरे ट्रक पर पहुंचे संसद भवन, स्निफर डॉग से हुई जांच

वह पूरी नहीं हो सकी। वह विधायक प्रतिनिधि जरूर थे। लेकिन आम जनता का काम नहीं कर पा रहे थे। हम जनता की सेवा नहीं कर पा रहे थे। तमाम बंदिशें थीं। इसी वजह से उन्होंने अपने राजनीतिक हालात की तुलना की और इस नतीजे पर पहुंचे कि जब वह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ थे तो जनता की ज्यादा सेवा हो जाती थी। इसी के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर जोगिंदर सिंह जोगी को अपनी पार्टी में शामिल किया। जोगिंदर सिंह जोगी ने इस मौके पर कहा कि उनकी घर वापसी हुई है। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

यह भी पढें- रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए का किया गया आवंटन, केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में पेश किया बजट

You may also like
Jamshedpur:अब बस्ती में बनाई जाएंगी सड़कें, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर जोन नंबर पांच में 9 करोड़ 62 लाख 77 हजार 500 रुपए की लागत से दो योजना का किया शिलान्यास+वीडियो