Home > Health > साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला डॉक्टर ने पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस से की बदतमीजी, हुआ हंगामा

साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला डॉक्टर ने पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस से की बदतमीजी, हुआ हंगामा

जमशेदपुर : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक महिला डॉक्टर पर मंगलवार को पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस आजसू पार्टी के एक कार्यकर्ता को देखने इमरजेंसी वार्ड पहुंचे थे और उन्होंने डॉक्टर से अनुरोध किया कि इस मरीज का बेहतर इलाज करें। इसके अलावा कई मरीजों के परिजनों ने भी डॉक्टर की शिकायत की और कहा कि मरीजों का इमरजेंसी में सही तरीके से इलाज नहीं होता। डॉक्टर उनकी नहीं सुनते। इस पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने महिला डॉक्टर से सभी का अच्छा इलाज करने को कहा। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस का आरोप है कि इस पर महिला डॉक्टर भड़क गई और कहने लगीं कि उन्हें ड्यूटी मत समझाइए। इसे लेकर एमजीएम अस्पताल में हंगामा हुआ। इसकी जानकारी मिलने पर तमाम आजसू कार्यकर्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचे। राम चंद्र सहिस ने सबको शांत किया और मामले की शिकायत एमजीएम अस्पताल के उप अधीक्षक डॉक्टर नकुल चौधरी से की। पूर्व मंत्री ने कहा कि एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर मरीज और उनके परिजनों से अभद्र भाषा में बात करते हैं। इमरजेंसी में काफी देर तक मरीज पड़ा रहता है। इसके बाद इलाज शुरू होता है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि अगर एमजीएम अस्पताल की हालत नहीं सुधरी तो आजसू पार्टी आंदोलन करेगी।
इसे भी पढ़ें – उलियान में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- भाजपा कार्यकाल में झारखंड का हुआ नुकसान

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply