Home > India > युवक से रंगदारी के मामले में दुर्घटना में रोहित सिंह को कदमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मारपीट के आरोप में युवक को भी जेल

युवक से रंगदारी के मामले में दुर्घटना में रोहित सिंह को कदमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मारपीट के आरोप में युवक को भी जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के रहने वाले रोहित सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसे कदमा के शास्त्री नगर से गिरफ्तार किया गया है। रोहित सिंह पर रंगदारी की मांग करने का आरोप है। रोहित के खिलाफ 9 फरवरी को कदमा थाने में आकाश कुंभकार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आकाश कुंभकार भी शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 का रहने वाला है। आकाश कुंभकार ने पुलिस को बताया था कि रोहित सिंह उससे रंगदारी मांग रहा है। कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित सिंह सरकारी जमीन पर मकान बना रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर कदमा थाना पुलिस ने उसके अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। रोहित सिंह को शक था कि आकाश कुंभकार ने उसकी मुखबिरी की है। इसी को लेकर वह आकाश कुंभकार के घर पर चल गया और उससे मकान तोड़े जाने पर हरजाने की सूरत में रुपयों की मांग की थी। आकाश कुंभकार ने पुलिस को बताया था की रोहित सिंह चाकू लेकर आया था। उसने धमकी दी कि अगर रुपए नहीं दिए तो चाकू से मार देगा। पुलिस की जांच में पता चला है कि इसी को लेकर रोहित सिंह को पकड़कर पीटा गया था। घटना 9 फरवरी की है। दूसरी तरफ, रोहित ने भी आकाश और एक अज्ञात के खिलाफ जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स के इंडस्ट्रियल रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार का पुणे तबादला, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का है आरोप

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO