Home > Jamshedpur > कदमा में बिल्डिंग की सील तोड़ कर फिर हो रहा था अवैध निर्माण, जेएनएसी के अधिकारियों ने दोबारा किया सील

कदमा में बिल्डिंग की सील तोड़ कर फिर हो रहा था अवैध निर्माण, जेएनएसी के अधिकारियों ने दोबारा किया सील

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा में रोड नंबर 6 में जेएनएसी ने नक्शा विचलन कर बनाई जा रही इमारत को सील कर दिया था। लेकिन, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को शिकायत मिली कि बिल्डिंग की सील खोलकर फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर उन्होंने नगर प्रबंधकों सोनल सिंह और जॉय गुड़िया को बिल्डिंग को सील करने का निर्देश दिया। इस पर शनिवार को दोनों नगर प्रबंधक मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण बंद कराने के बाद बिल्डिंग को फिर सील कर दिया है। सीलिंग की इस कार्रवाई में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के क्षेत्र कर्मी गणेशराम और उड़नदस्ता के सदस्य शामिल थे। यह बिल्डिंग आलोक कुमार प्रमाणिक और माधुरी सिन्हा की है।
इसे भी पढ़ें-युवक से रंगदारी के मामले में दुर्घटना में रोहित सिंह को कदम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मारपीट के आरोप में युवक को भी जेल

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत