Home > Jamshedpur > भुइयांडीह मामले में पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने सीएच एरिया स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना

भुइयांडीह मामले में पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने सीएच एरिया स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना

जमशेदपुर: पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने भुइयांडीह में डेढ़ सौ घरों को तोड़ने का नोटिस मिलने के मामले में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरजू राय पर निशाना साधा है। डॉक्टर अजय कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस एरिया स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की शिकायत पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर डेढ़ सौ घरों को तोड़ने का नोटिस दिया गया है।
सरयू राय ने अर्जुन मुंडा के शिकायत के बारे में छिपाए तथ्य
सरयू राय ने यह बात लोगों से छिपाए रखी। सरयू राय के अधिवक्ता ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में जो आवेदन दिया था। उसमें उन्होंने अर्जुन मुंडा की शिकायत का जिक्र किया। लेकिन, जनता को यह बात नहीं बताई। डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का आदेश कोर्ट जैसा आदेश होता है और उस आदेश पर अधिकारियों ने नोटिस जारी करने का काम किया है। अर्जुन मुंडा शिकायत नहीं करते तो यह नोटिस जारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में कमाई के लिए नहीं आए हैं। बल्कि जनता की सेवा करने के लिए आए हैं।
क्यों सामने नहीं आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। वह छुटभैया नेताओं को आगे कर रहे हैं। डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि अर्जुन मुंडा को अचानक कहां से ज्ञान प्राप्त हो गया कि उन्होंने स्वर्णरेखा नदी किनारे बने अवैध निर्माण की शिकायत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में कर दी। जबकि, रांची में हरमू नदी धरातल से गायब हो गई है। वह उसकी फिक्र नहीं करते।
स्वर्णरेखा महोत्सव से विधायक सरयू राय ने नदी का क्या किया भला
पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने सवाल उठाया कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय हर साल स्वर्णरेखा किनारे स्वर्ण रेखा महोत्सव का आयोजन करते हैं। लेकिन इससे स्वर्ण रेखा नदी का प्रदूषण खत्म नहीं हो रहा है। स्वर्ण रेखा नदी का भला नहीं हो रहा है। उन्होंने सरयू राय से पूछा कि आखिर स्वर्ण रेखा नदी का भला कब होगा। ‌ गौरतलब है कि जिला प्रशासन की तरफ से भुइयांडीह और आसपास के मोहल्ले में नदी किनारे बने लगभग 150 मकानों को तोड़े जाने का नोटिस दिया है। इसी के बाद से जमशेदपुर की राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड के विधायक सरयू राय के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार का कहना है कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पिछले साल दिल्ली स्थित नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में शिकायत की थी। स्वर्ण रेखा नदी किनारे जमशेदपुर में मकान बने हुए हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए। इसी के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मामले को कोलकाता पीठ में ट्रांसफर कर इसकी सुनवाई शुरू की और जिला प्रशासन को अवैध बताया जा रहे घरों को नोटिस देने को कहा। इसी के बाद डेढ़ सौ घरों को नोटिस दी गई है।

You may also like
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की चूक से गरमाई झारखंड की सियासत, अर्जुन मुंडा की नाराजगी पर भाजपा हमलावर
मानगो नगर निगम चुनाव: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर जेबा खान 6 साल के लिए कांग्रेस से निलंबित, जानिए पूरा विवाद
मनरेगा बहाल करने की कांग्रेसियों ने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का केंद्र पर हमला+VDO

Leave a Reply