Home > Crime > ईचागढ़ के पुरानडीह गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

ईचागढ़ के पुरानडीह गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानडीह गांव की रहने वाली 11 साल की बच्ची संगीता गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की जांघ में फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा, उसके सर में भी चोट आई है‌‌। घटना की जानकारी होते ही बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे और हादसे को अंजाम देने वाले युवक को पकड़ लिया। युवक बुरुघाटी गांव का रहने वाला है। युवक बच्ची को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा और उसका इलाज करा रहा है। युवक ने इलाज में आने वाला सारा खर्च देने की बात कही है। बच्ची के पिता गंभीर ने बताया कि युवक दारू के नशे में था। नशे में बाइक चला रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। बच्ची गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply