Home > Crime > मानगो में सोने की चेन छीन कर भाग रहे बदमाशों को महिलाओं ने पकड़ा, पीट कर किया पुलिस के हवाले

मानगो में सोने की चेन छीन कर भाग रहे बदमाशों को महिलाओं ने पकड़ा, पीट कर किया पुलिस के हवाले

किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं – विकास सिंह
जमशेदपुर: मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा में बनवाली गार्डन की 72 वर्षीय बिंदु देवी अपनी बहू रूबी सिंह और पड़ोस में रहने वाली कंचन कुमारी के साथ मंगलवार को शाम 6:30 बजे अपने घर के पास टहल रही थी। अचानक चोरी की हीरो होंडा मोटरसाइकिल से एक अपराधी आया और 72 वर्षीय बिंदु देवी के गले में पहने सोने की चेन को झपट्टा मारकर छीनकर भागने लगा। तीनों महिलाओं ने उसके पीछे दौड़ लगाई। जैसे ही अपराधी अपनी मोटरसाइकिल में बैठ कर भागने लगा। 72 वर्षीय बिंदु देवी ने अपराधी की मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने चेन छीनकर भाग रहे अपराधियों को धक्का देकर मोटरसाइकिल से गिरा दिया और तीनों महिलाओं ने अपराधी की पिटाई की। हल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग घटनास्थल में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी एमजीएम थाना को दी। मौके पर पहुंचे एमजीएम थाना पुलिस चेन की छिनताई कर भाग रहे अपराधियों को पकड़कर थाने ले गई। यहां जांच के बाद पता चला कि अपराधी के पास जो मोटरसाइकिल थी वह भी चोरी में थी। अपराधी कई बार-बार जेल भी जा चुका हैं। घटना की सूचना बिंदु देवी ने भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने महिलाओं को बहादुरी के लिए साधुवाद देते हुए पुरुषों को इनसे सीख लेने की बात कही। भाजपा नेता विकास सिंह महिलाओं के साथ आज एमजीएम थाना जाकर अपराधी की पहचान कराते हुए उसे जेल भेजने की बात कही। विकास सिंह ने कहा कि जल्द तीनों महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Leave a Reply