Home > Crime > परसुडीह के गदरा में बाइक सवार बदमाश ने पिस्टल दिखाकर एक व्यक्ति से लूट लिए ₹12000 व मोबाइल, की फायरिंग

परसुडीह के गदरा में बाइक सवार बदमाश ने पिस्टल दिखाकर एक व्यक्ति से लूट लिए ₹12000 व मोबाइल, की फायरिंग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गदरा में बाइक सवार बदमाश ने पिस्टल दिखाकर संतोष कुमार नामक व्यक्ति का मोबाइल और 12000 रुपया लूट लिया। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से चला गया। इसके बाद संतोष कुमार आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसके माता-पिता से शिकायत की। माता पिता ने कहा कि वह आरोपी युवक को बुलाकर उसके पैसे और मोबाइल दिलवा देगा। संतोष कुमार से कहा कि वह पुलिस में शिकायत ना करे। संतोष कुमार मान गया लेकिन जैसे ही आरोपी युवक को बुलाया गया। आरोपी युवक संतोष को देखते ही आग बबूला हो गया और वहां से वापस जाकर संतोष के घर के पास फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर संतोष घर के पास पहुंचा तो उसे देख कर फिर फायरिंग की घटना की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में सर्जरी वार्ड की बिल्डिंग से गिर रहे प्लास्टर, बाल बाल बचे लोग

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply